ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

राजस्व समिति बैठक में संपत्तिकर और जलकर की वसूली तेजी,

दुर्ग |  नगर पालिक निगम,महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में निगम की राजस्व समिति की बैठक आज राजस्व प्रभारी शेखर चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने मिलकर निगम की आय बढ़ाने, बाजारों की व्यवस्थाओं को सुधारने और अटल आवास योजनाओं में पारदर्शिता लाने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में बताया गया कि निगम की विकास योजनाओं के लिए राजस्व वसूली सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन पर्याप्त अमला (मानवबल) नहीं होने से वसूली प्रभावित हो रही है। इसे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय संयुक्त कर वसूली – संपत्तिकर और जलकर की वसूली होगी, वहीं नल टैक्स की तिमाही वसूली की जाएगी।बाजार व्यवस्था सुधार, बोरसी हाट-बाजार में निष्क्रिय दुकानदारों का आबंटन निरस्त होगा।

सिकोला भाठा व नयापारा मार्केट में दुकानों के बाहर अवैध व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।फुटकर व्यापारियों के लिए सुविधा – बोरसी जोन कार्यालय के पास गुमटी स्थापित कर छोटे व्यापारियों को स्थान आबंटित किया जाएगा अटल आवास सत्यापन – पोटियाकला अटल आवास का भौतिक सत्यापन कर अवैध कब्जाधारियों को बेदखल किया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को पुनः आवंटन होगा।मानवबल की मांग – राजस्व वसूली अमले की संख्या बढ़ाने की अनुशंसा की गई।

बैठक में शामिल सदस्य

प्रभारी शेखर चंद्राकर के अलावा कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, विजयंत पटेल,  ललिता ठाकुर, गोविंद देवांगन,  बबिता यादव, जीतू महोबिया, रामचंद्र सेन,  सविता साहू और थानसिंह यादव बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button