ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
बालोद

बालोद में पागल कुत्तों का आतंक: 7 लोगों पर हमला, 3 मासूम बच्चे घायल

बालोद । छत्तीसगढ़ में पागल कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बालोद जिले से सामने आया है, जहां एक पागल कुत्ते ने 3 अलग-अलग गांव में घूम-घूमकर 3 मासूम बच्चों समेत 7 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

इस हमले में घायल एक शख्स का होंठ बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर धमतरी में रेफर किया गया है। पागल कुत्ते के आतंक से तीनों गांव के ग्रामीणों में दशहत का माहौल है।

घायलों में 2 ग्राम चिहरो और किसनपूरी के रहने वाले हैं, जबकि 5 ग्राम आमाडुला के निवासी हैं। स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉक्टर उत्तम साहू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आवारा कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों का इलाज जारी है, वहीं गंभीर रूप से घायल ग्राम चिहरो निवासी 56 वर्षीय भागवत पिता राम सिंह को बेहतर इलाज के लिए धमतरी रेफर किया गया है।

घायलों के नाम हैं:

वेदांत पिता सोहनलाल उम्र 5 वर्ष ग्राम किसनपुरी
सेमुअल पिता जयंत कुमार उम्र 9 वर्ष ग्राम आमाडुला
पाखी पिता किशुनलाल उम्र 8 वर्ष ग्राम आमाडुला
हुकलाल पिता मेहतरू उम्र 45 वर्ष ग्राम आमाडुला
आनंद पिता तारापद उम्र 57 वर्ष ग्राम आमाडुला
मनोतीन बाई पति फागुराम उम्र 60 वर्ष ग्राम आमाडुला
भागवत पिता रामसिंह उम्र 56 वर्ष ग्राम चिहरो

यह घटना छत्तीसगढ़ में पागल कुत्तों के बढ़ते आतंक को दर्शाती है, जिससे लोगों में दशहत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button