ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

शराब पीकर गाली गलौच करने से मना करना पड़ा भारी

नेवई | प्रार्थी अजय कुमार ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हिंदनगर रिसाली में नया तालाब से लगा हुआ मोहन ताम्रकार का घर है वहीं तालाब के पार में जाकर डोमेश्वर ठाकुर आये दिन बैठकर शराब पीकर गाली गलौच करते रहता है, जिसे मोहन ताम्रकार गाली गलौच करने से कई बार मना कर चुका था फिर भी नहीं मानता था और मोहन ताम्रकार को जान से मारने की धमकी देता था।

दिनांक 05-05-2025 को दोपहर करीब 01-00 बजे डोमेश्वर ठाकुर तालाब पर में बैठकर शराब पीकर जोर जोर से गाली गलौच कर रहा था, तब मोहन ताम्रकार उसके पास जाकर बोला कि तुम रोज यहां बैठकर शराब पीकर गाली गलौच करते रहते हो, आस पास भी लोग रहते है कहने पर डोमेश्वर ठाकुर आवेश में आकर, तुम मुझे रोज मना करते हो, मना करने वाले कौन होते हो, आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर शराब के कांच की टूटी हुई |

बाटल से मोहन ताम्रकार की हत्या करने की नियत से उसके सीने में प्राणघातक वार किया .वार इतना घातक था कि मेहतर उर्फ मोहन अधमरा होकर जमीन पर वहीं गिर गया जिसे देख डोमेश्वर ठाकुर वहां से भाग गया। आस पास के लोगों ने मोहन ताम्रकार को हास्पीटल लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने मोहन की मृत्यु हो जाना बताये। रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध कमांक 111/2025 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी डोमेश्वर ठाकुर को पता तलाश कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो शराब की टूटी बाटल से मोहन के सीने में वार कर हत्या करना कबूल किया व घटना में प्रयुक्त कांच की शराब की बाटल का टुकडा को घटना स्थल से जप्त कराया हैं । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद शुक्ला थाना प्रभारी नेवई , उनि सुरेन्द्र तारम, खगेन्द्र पठारे, आरक्षक रवि बिसाई, मो0 समीम, भुमिन्द्र वर्मा, विकास शर्मा,चंदन भास्कर, लक्ष्मी नारायण यादव, भानु प्रताप की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

आरोपी –

डोमेश्वर ठाकुर उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड 31 देवांगन श्रृंगारिका के पास शिवाजी चैक रिसाली बस्ती थाना नेवई जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button