ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार,खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े वाहनों को बनाता था निशाना, 06 लाख के मोबाइल जब्त

भिलाई | भिलाई नगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की लगातार घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेल मैदानों एवं परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी दोपहिया वाहनों को निशाना बनाकर मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान चोरी करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 नवंबर 2025 को सेक्टर-7 भिलाई स्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान खड़ी गाड़ियों से तीन मोबाइल फोन, कार की चाबी एवं अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस संबंध में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 663/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी खेल मैदानों और परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़ी स्कूटी और अन्य वाहनों की डिक्की से मोबाइल, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी कर रहा था। पुलिस ने सतत निगरानी और मुखबिर की सूचना पर संदेही शुभम श्रीवास (24 वर्ष), निवासी कातुलबोर्ड हरिनगर दुर्ग, स्थायी पता थाना ओमती जिला जबलपुर (म.प्र.) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह चोरी किए गए मोबाइल के सामान्य लॉक पैटर्न का उपयोग कर उन्हें अनलॉक करता था और संबंधित बैंक खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के लगभग 06 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने मोबाइल फोन में फेस लॉक एवं फिंगरप्रिंट लॉक का उपयोग करें। मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं, CEIR पोर्टल पर सूचना दें तथा बैंक खातों की नियमित जांच करते रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button