ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर ली गयी थाना/चौकी के पेट्रलिंग पार्टी की बैठक

भिलाई | आज पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण द्वारा जिले के थाना/चौकियों में कार्यरत पेट्रोलिंग पार्टियों की बैठक लेकर पेट्रोलिंग पार्टी को दैनिक ड्यूटी में सशक्त और त्रिनयन एप को उपयोग में लाने हेतु प्रत्येक पेट्रोलिंग पार्टी को यह निर्देश दिया कि त्रिनयन एप में कैमरा एंट्र के संबंध में उनके क्षेत्र में स्थित सभी निजी और सरकारी सीसीटीवी कैमरों का विवरण त्रिनयन ऐप में दर्ज किया जाय, बैंक, स्कूल, अस्पाताल, पेट्रोल पंप, मोबाइल टॉवर, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों आदि महत्वपूर्ण स्थलों को प्राथमिकता दी जाए, यदि कोई कैमरा एंट्री शेष है तो उसे तुरंत पूर्ण किया जाए व एप में गूगल मैप की सहायता से लोकेशन पिन करें ।

साइबर प्रहरी मिशन के अंतर्गत साइबर अपराध में जागरूकता लाने हेतु प्रत्येक पार्टी अपने क्षेत्र में साइबर प्रहरी ग्रुप बनाये इस ग्रुप के माध्यम से स्थानीय नागरिक, दुकानदार, ऑटो ड्राइवर, विद्यार्थी, युवा आदि को जोड़ें समय-समय पर इन गुप्स में साइबर अपराध से बचाव के टिप्स देवें, ओ.टी.पी. फॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, बैंकिंग के बारे में जागरूक करें, महत्वपूर्ण हेल्पलाईन नंबर 1930 और साइबर शिकायत पोर्टल www.cybercrime.gov.in (http://www.cybercrime.gov.in) की जानकारी साझा करें, सशक्त एप को प्रभावी बनाने हेतु चोरी, लावारिस या शक के आधार पर रोके गये वाहनों को एप के माध्यम से चेक कर चोरीशुदा वाहनों को एप में अपडेट करें ।

बैठक के उपरांत अपराधिक गतिविधियों पर और अधिक नियंत्रण पाने जनता को सीधे क्षेत्र में कियान्वित पुलिस / पेट्रलिंग पार्टी से जोड़ने के लिए जिले के सभी पेट्रोलिंग पार्टी को अलग से एक सी.यू.जी./सरकारी फोन नंबर देकर उसे पेट्रोलिंग गाड़ी में चारो तरफ लिखवाने निर्देशित किया व सभी थाना प्रभारियों को यह बताया गया कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन पेट्रोलिंग पार्टी दिये गये दिशा-निर्देश में सक्रियता से कार्य कर रही है या नही इसका प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जावेगी  l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button