ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
रायगढ़

शराब के नशे में धुत्त शिक्षकों का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

रायगढ़। आये दिन शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रायगढ़ में शराब के नशे में धुत्त दो शिक्षकों का वीडियो वायरल हुआ है। मामला जिला मुख्यालय से लगे ग्राम काशीचुआ के प्राथमिक स्कूल और माध्यमिक स्कूल का है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिला मुख्यालय से लगे ग्राम काशीचुआ के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक हेमसुंदर सिदार व माध्यमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक भास्कर भूषण सिदार हमेशा शराब पीकर ही स्कूल आते हैं।

इससे ना सिर्फ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, बल्कि बच्चों में असुरक्षा की भावना भी जागृत होती है। शिक्षक भास्कर भूषण सिदार शराबी प्रवृति के है और स्कूल भी शराब के नशे में धुत्त हो कर आते है।

पिछले दो सालो से इन शिक्षकों की शिकायत उच्च अधिकारियो से की जा रही है लेकिन आज पर्यन्त कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे अब ग्रामीणों में भी आक्रोश है। शराब के नशे में वो कही भी सो जाते है, जिससे बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है और उनकी पढ़ाई भी खराब हो रही है।

स्कूल के प्राचार्य ने इस बार शाला विकास समिति के माध्यम से कलेक्टर से लिखित शिकायत करवाई है। इधर शाला विकास समिति अध्यक्ष का कहना है कि कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियो से शिकायत किये जाने का बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टर से शिकायत की गयी है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर फिर भी कार्रवाई नहीं हुई, तो कलेक्टरेट का घेराव करेंगे। इधर मामले में डीईओ ने कहा कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button