ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
दुर्ग

-अचानक आए तूफान से 33Kv लाईन पर बड़ा पेड़ गिरा,फिल्टर प्लांट में विद्युत सप्लाई ठप्प होने से कई वार्ड में शाम की पाली की पानी सप्लाई नहीं हो पाया:

दुर्ग | नगर पालिक निगम।आज दोपहर 3 बजे अचानक मौसम बदलने और आंधी तूफान व बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गया है जिसमें मालवीय नगर जल परिसर के पास नगर निगम के फिल्टर प्लांट को विद्युत सप्लाई करने वाले 33 केवी व 11केवी विद्युत लाईन के तार पर 25 फीट बड़ा पेड़ गिर जाने से 24 व 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में दोपहर बिजली सप्लाई बंद हो गया|

जिसकी सूचना निगम अधिकारियों द्वारा दिए  जाने के बाद विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा तीन घंटे के मशक्कत के पश्चात 33 केवी लाईन से गिरे पेड़ को अलग कर शाम 7 बजे बिजली सप्लाई बहाल किया गया |

विद्युत प्रवाह बंद होने के कारण 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े बघेरा टंकी सिकोला बस्ती टंकी पोटिया टंकी व कातुलबोर्ड टंकीयो में पानी नहीं भरा जा सका जिसके कारण आज शाम की पाली में खुलने वाली नल की पानी सप्लाई नहीं हो पाई है चूंकि टंकीयो में पानी भरने में 4 से 8 घंटा का समय लगता है इस कारण बुधवार सुबह निर्धारित समय में पानी सप्लाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button