ब्रेकिंग
दुर्ग पुलिस का बड़ा अभियान: जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टा के 120 मामलों में 477 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.65 क... हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व चोरी का सामान बरामद अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार पीछा कर युवती से छेड़छाड़, इंस्टाग्राम पर अश्लील पोस्ट करने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज
दुर्ग

नगरीय निकाय चुनाव 2025: कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। रविवार को राजीव भवन, दुर्ग में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता अरुण वोरा, आर.एन. वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल और विभिन्न मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि दुर्ग नगर निगम के सभी 60 वार्डों में वरिष्ठ नेताओं को वार्ड प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। ये प्रभारी अपने-अपने वार्डों में बैठकें आयोजित करेंगे और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त करेंगे।

इन बैठकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय और सुझाव को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यकर्ताओं का अभिमत लेने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष दो दिनों के भीतर इन सूचियों को जिला कांग्रेस कमेटी को भेजेंगे।

इसके अतिरिक्त, बैठक में चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने और संगठन के हर स्तर पर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। पार्षद और महापौर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

कांग्रेस पार्टी की यह पहल समय पर तैयारी पूरी करने और सभी वार्डों में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए की गई है। बैठक में नेताओं ने आगामी चुनाव में कांग्रेस की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया।

यह भी तय किया गया कि सभी मोर्चा संगठन एकसाथ मिलकर क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button