ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

भिलाई में “एम्स रायपुर आपके द्वार” नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 3 हजार से अधिक मरीजों को मिला विशेषज्ञों का परामर्श

भिलाई| – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, बालाजी नगर, खुर्सीपार में “एम्स रायपुर आपके द्वार” नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में सुबह से ही भारी संख्या में लोग जुटने लगे और दिनभर चली इस स्वास्थ्य सेवा पहल में 3 हजार से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।

शिविर में एम्स रायपुर के डायरेक्टर और कार्यपालक निदेशक डॉ. अशोक जिंदल, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद सक्सेना, न्यूरो सर्जन सहित 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रूंगटा डेंटल कॉलेज की टीम ने भी दंत चिकित्सा में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, श्रीराम जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, और छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

सांसद विजय बघेल ने कहा, “ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए जिससे आम लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह मिल सके।”
विधायक रिकेश सेन ने कहा, “शहर के मध्य इतने बड़े स्तर पर शिविर लगाना वास्तव में सराहनीय है।”
मनीष पांडेय ने इस आयोजन को “जनसेवा का श्रेष्ठ उदाहरण” बताया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कुल 11 विभागों में मरीजों की जांच की:

जनरल सर्जरी: 512 मरीज

नेत्र रोग: 396

हड्डी रोग: 284

न्यूरोलॉजी: 65

दंत चिकित्सा: 310

मेडिसिन: 372

स्त्री रोग: 291

ईएनटी (नाक-कान-गला): 246

त्वचा रोग: 198

पैथोलॉजी व अन्य: 180+

शिविर के सफल आयोजन में दुर्ग महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती स्वाति साहू ने संयोजक के रूप में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पंजीयन, व्यवस्थाएं और चिकित्सकीय सहयोग के हर पहलू को बारीकी से संभाला।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष सहयोग तथा सीएमएसओ डॉ. मनोज दानी की निगरानी में यह शिविर सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। अतिथियों ने मरीजों और परिजनों से संवाद कर शिविर की गुणवत्ता का फीडबैक लिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस नि:शुल्क शिविर ने न केवल भिलाईवासियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया, बल्कि समाज के हर वर्ग तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाकर जनसेवा की एक मिसाल कायम की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button