ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

शराब के पैसों को लेकर सेलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत सोनिया गांधी नगर स्थित प्रिंस मेंस सेलून के संचालक पर शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 19 जुलाई 2025 की शाम करीब 6 बजे की है, जब प्रार्थी मोहम्मद अफरान (उम्र 20 वर्ष) अपनी दुकान में मौजूद था। उसी दौरान मोहम्मद जफर, मनीष सिन्हा और कृष्णा राजभर वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। प्रार्थी के इंकार करने पर तीनों ने पहले तो हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर मोहम्मद जफर ने अपने पास रखे लोहे के धारदार चाकू से हमला कर प्रार्थी को घायल कर दिया।

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 381/2025, धारा 109, 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में आर्म्स एक्ट की धाराएं 25 व 27 भी जोड़ी गईं।

तीनों आरोपियों –

मोह. जफर (उम्र 25) निवासी बैकुंठ धाम मंदिर के पास, वर्तमान पता बैरागी मोहल्ला पावर हाउस भिलाई,

मनीष सिन्हा (उम्र 25) निवासी इंदु टेक्निकल के सामने, बैरागी मोहल्ला भिलाई,

कृष्णा राजभर (उम्र 22) निवासी दुर्गा नगर पानी टंकी के पास,

को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी छावनी, उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले व आरक्षक विकास सिंह की टीम ने तत्परता से भूमिका निभाई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की आपराधिक हरकतों पर सख्त नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button