ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

अग्रवाल समाज द्वारा 12 ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं महासचिव ललित सक्सेरिया ने बताया कि पवित्र श्रावण मास में सर्वजन कल्याण हेतु अग्रवाल समाज द्वारा प्रथम बार 12 ज्योतिर्लिंगों का दिव्य रुद्राभिषेक किया l गया l रुद्राभिषेक के विषय में विशेष महारत हासिल प्राप्त विद्वान पंडित श्री अभिषेक शर्मा सहित 7 पंडित द्वारा पूरे विधि विधान से रुद्राभिषेक कराया गया l

संरक्षक सुधीर अग्रवाल एवं कैलाश रुंगटा ने बताया कि प्रत्येक ज्योतिर्लिंग में समाज के तीन विवाहित जोड़ों ने महा अभिषेक किया l रुद्राभिषेक में दूध दही की शक्कर शहद गंगाजल गन्ना रस सहित भगवान शिव को जो प्रिय होता है उन सभी पदार्थों से उनका अभिषेक किया गया ,, किस पदार्थ को चढ़ाने से किस फल की प्राप्त होती है इसका भी विवरण पंडित जी द्वारा बताया गया l

समाज के वरिष्ठ कमल नारायण रुंगटा,महेंद्र सक्सेरिया एवं सत्य प्रकाश बंसल ने बताया कि उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती भी की गई l रुद्राभिषेक पश्चात सभी ज्योतिर्लिंगों का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया l श्रृंगार पश्चात मनमोहन ज्योतिर्लिंगों का सभी ने दर्शन लाभ लिया l शिव तांडव श्लोक के साथ तांडव नृत्य का भी आयोजन किया गया l

अंत में भगवान शिव की दिव्य महा आरती की गई l आरती पश्चात भगवान भोलेनाथ को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया उसके पश्चात अग्रवाल समाज के सभी युवा महिला बच्चों में महाप्रसादी ग्रहण की l
रुद्राभिषेक को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी एवं  मंजू किशोर रूंगटा,, श्वेता पप्पू रुंगटा,, राजरानी गिरीश अग्रवाल,, मनीषा सतीश अग्रवाल,नीतू शरद गर्ग ,,वंदना राजेश गुप्ता ,,संध्या राकेश गुप्ता,, ने पिछले 15 दिनों से अथक मेहनत की l समाज द्वारा इन सभी जोड़ों का दुपट्टा पहन कर सम्मान किया गया l पूजा में संलग्न सभी पंडितों का भी सम्मान किया गया l

इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से विमल सक्सेरिया,,बृजमोहन गोयल पंकज कृतिका,, मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल,, दीपक बंसल,, मधुप अग्रवाल,, प्रकाश खेतन बंसी पोद्दार,आकाश गोयल ,हिमांशु अग्रवाल, सरिता गोयल, अनीता अग्रवाल सरोज अग्रवाल,, उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button