
नई दिल्ली : नई दिल्ली में National Students’ Union of India (एनएसयूआई) के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग जिले से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कराई। देशभर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह के निर्देशानुसार, धमतरी जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में दुर्ग एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण केवलतानी अपने 8-10 साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। दुर्ग से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में एनएसयूआई छात्र हितों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उठाएगी।
कार्यक्रम में संगठन की आगामी रणनीतियों, विस्तार और छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। दुर्ग एनएसयूआई की सक्रिय उपस्थिति ने जिले की संगठनात्मक मजबूती को प्रदर्शित किया।














