ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
भिलाई

सुपेला थाने के आरक्षक नीलकंठ साहू को पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड, शराब के नशे में किया था आपत्तिजनक व्यवहार

भिलाई नगर |  सुपेला थाने में तैनात आरक्षक 96 नीलकंठ साहू को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर से यह आदेश आज जारी किए गए हैं।

सूचना के अनुसार, आरक्षक नीलकंठ साहू पर आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में आम नागरिक से अभद्र और आपत्तिजनक व्यवहार किया। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक के पास लिखित में की गई थी। शिकायत पर वैशाली नगर थाना प्रभारी द्वारा की गई जांच में आरोपों को सही पाया गया।

सुपेला थाने में तैनात आरक्षक नीलकंठ साहू के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन में सम्बद्ध किया गया है।

यह शिकायत निर्मला चपरिया, पत्नी जीवनलाल चपरिया, निवासी शिवाजी चौक देवांगन किराना भंडार के सामने राम नगर भिलाई द्वारा की गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरक्षक नीलकंठ साहू ने शराब पीकर अमर्यादित व्यवहार किया था।

जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने 20 मार्च 2025 से उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में आरक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button