ब्रेकिंग
पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम...
दुर्ग

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित

 दुर्ग। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य के लिये दुर्ग कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी को सम्मानित किया गया।

आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त  अजय सिंह ने कलेक्टर  चौधरी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा।

कलेक्टर  चौधरी ने शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि कराने में सफलता हासिल की थी।

इसके लिए उन्हें उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया है।

इसी कड़ी में जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर  छाया  साहू को भी मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उत्कृष्ट संपादन के लिये सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button