ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सली मुठभेड़: 5 लाख का इनामी आयतू पोडियम ढेर, हथियार बरामद

बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के गमपुर-पूरेगेल जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस रुक-रुककर कई घंटों तक चले संघर्ष में 5 लाख का इनामी नक्सली आयतू पोडियम ढेर हो गया। वह माओवादी गंगालूर एरिया कमेटी में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) के पद पर सक्रिय था।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक बीजीएल लॉन्चर, तीन सेल, एक नग सिंगल शॉट, तीन राउंड, वॉकी-टॉकी, टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, माओवादी वर्दी और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने मुठभेड़ और नक्सली के ढेर होने की पुष्टि की है। सुरक्षाबलों ने जानकारी के आधार पर डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की, जिसका जवाब देते हुए इनामी माओवादी को ढेर कर दिया गया। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button