ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग  | दुर्ग पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए थाना उतई अंतर्गत पुलिस चौकी मचांदूर में त्वरित कार्रवाई की है।

27 जुलाई 2025 को नंद किशोर राजपूत ने अपनी खेत की खुली जगह (ब्यारा) से 40 पैकेट कृषि दवाई (योध्दा), जिसका वजन लगभग 3 किलो और कीमत लगभग 13,000 रुपये है, चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी विनोद ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को सह आरोपी धर्मेंद्र कुमार पटेल से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक नेमन साहू, आरक्षक निखिल गुप्ता तथा अन्य स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा है।

  • आरोपी का नाम:
  • धर्मेंद्र कुमार पटेल
  • पिता: राम गुलाल पटेल
  • उम्र: 31 वर्ष
  • पता: ग्राम कानाकोट, पुलिस चौकी मचांदूर, थाना उतई, जिला दुर्ग

पुलिस विभाग ने चोरी जैसी घटनाओं को रोकने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button