ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

ऑपरेशन “सुरक्षा” के तहत कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वाले 547 चालक जप्त, 54 लाख से अधिक का जुर्माना

दुर्ग |यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

रात्रि के समय सडक दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक कारण वाहन चालक का नशे में वाहन चलाना पाया गया है ऐसी सडक दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन देर रात्रि तक जिले के प्रमुख अलग अलग मार्ग एवं ग्रे/ब्लेक स्पॉट स्थल पर वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक कर नशे में वाहन चलाने वाले चालको पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

विगत 05 माह 25 दिन में जिले में विशेष पाइंट लगाकर नशे में वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया जिसमें कुल-547 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर वाहन जप्त किया गया और अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालको से 10 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भी भेजा जा रहा है ।

अपील:- यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है की अपनी और दूसरो की सुरक्षा के लिए नशे में वाहन ना चलाए!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button