ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
खेल

इस युवा प्लेयर ने रचा इतिहास, एक ही पारी में चटकाए सभी 10 विकेट!

indian cricket :भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। वहीं भारत में इस वक्त सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। जहां कई बड़े रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं। इस बीच एक स्टार युवा प्लेयर ने मैच के दौरान एक ही पारी में सभी 10 विकेट ले लिए हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अंशुल कंबोज हैं।

अंशुल कंबोज ने हरियाणा के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया है। लाहली में चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में केरल के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाए हैं।

रणजी ट्रॉफी में वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज नहीं हैं। उनसे पहले दो अन्य गेंदबाज भी ऐसा कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से अनिल कुंबले ने भी ऐसा किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे.

रणजी ट्रॉफी में आखिरी बार एक ही पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा 1985-86 के सीजन में हुआ था। वहीं सबसे पहली बार 1956-57 के सीजन में ऐसा देखने को मिला था। प्रेमंगसु मोहन चटर्जी और प्रदीप सुंदरम ने रणजी में ऐसा कारनामा किया है।

प्रेमंगसु मोहन चटर्जी ने 1956-57 और प्रदीप सुंदरम ने 1985-86 में ऐसा किया था। चटर्जी ने बंगाल की टीम के लिए खेलते हुए ये कारनामा पहली बार किया था। इसके अलावा 38 साल पहले प्रदीप सुंदरम ने राजस्थान के लिए ऐसा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button