ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
देश

सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका

दिल्ली/लेह। लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और नेता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वांगचुक को 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पति की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। याचिका में गीतांजलि ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि एक हफ्ते बाद भी गिरफ्तारी के आधार नहीं मिले और सोनम की कोई जानकारी नहीं मिल रही। उन्होंने हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल कर तत्काल रिहाई की अपील की है।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मामले में जल्द सुनवाई कर सकता है। इससे पहले, बुधवार को गीतांजलि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर पति की रिहाई की मांग की। पत्र में उन्होंने लिखा, “मेरे पति को पिछले चार साल से लोगों के हितों के लिए काम करने की वजह से बदनाम किया जा रहा है। वह कभी किसी के लिए खतरा नहीं बन सकते।”

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी 24 सितंबर की हिंसा से जुड़ी है, जिसमें लेह में लद्दाख को छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा देने की मांग के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान चार लोग मारे गए और लगभग 90 घायल हुए थे। हिरासत के बाद वांगचुक को राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया। प्रशासन ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश भी दिया है, जबकि स्थानीय लोग न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button