ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायगढ़

बिजली विभाग की लापरवाही से हाथी के परिवार की मौत, जांच की मांग

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीती रात एक बिजली खंबा से झूले हुए तारों की चपेट में आने से वहां से गुजर रहे एक नर व मादा हाथी सहित उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। संभवत: यह राज्य का पहला मामला है, जहां एक साथ हाथी के पूरे परिवार की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिले की मंडलाधिकारी स्टाईलो मंडावी अपनी टीम के साथ पहुंच गई है। यह घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लॉक में आने वाले वन विभाग की नर्सरी के भीतर हुई जो ग्राम चहुकीमार में संचालित है।

देर रात हुई इस घटना की जानकारी आज सुबह वन विभाग को मिली उसके बाद तीनों शवों की जांच करते हुए विभाग की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। इस इलाके में कल रात से ही 78 हाथियों का एक दल धरमजयगढ़ वन मंडल से रायगढ़ वन मंडल के भीतर प्रवेश किया है, और लगातार क्षेत्र में खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस दौरान हाथी परिवार की मौत से पर्यावरण प्रेमियों ने भी विद्युत विभाग के ऊपर लापरवाही के आरोप लगाये हैं।

रायगढ़ वन मंडल में आने वाले ग्राम चुहकीमार की वन विभाग द्वारा संचालित नर्सरी के भीतर तेज विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक साथ तीन हाथियों की मौत के बाद मौके पर पहुंचे घरघोड़ा सब डिवीजन के एसडीओ का कहना था कि कचकोबा परिसर में करंट की चपेट में आकर तीन हाथियों की मौत हुई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही है, इसमें एक नर, एक मादा के अलावा शावक शामिल है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button