ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारियों का सांकेतिक धरना, वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

12 किलो से अधिक डोडा चूरा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग  : दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ नकदी रकम भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पदमनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल शर्ट पहने एक युवक बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास बैग में अवैध डोडा चूरा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र बिश्नोई (24 वर्ष) निवासी नोकड़ा, गोदारा थाना भोजासार, जिला फलोदी (राजस्थान) हाल पता स्कूल चौक बोरसी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा तथा 1500 रुपये नगद बरामद किए गए। जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 लाख 84 हजार 959 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 299/2026 के तहत धारा 8(ग), 15(बी) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाने का प्रयास कर रहा था। यह कार्रवाई बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास थाना पदमनाभपुर क्षेत्र में की गई।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध नशे के कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button