ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
Uncategorized

दुर्ग एसपी का बड़ा एक्शन: शराब के नशे में मारपीट करने वाले आरक्षक को किया सस्पेंड

दुर्ग-भिलाई।  दुर्ग पुलिस विभाग में एक आरक्षक द्वारा शराब के नशे में विवाद करने का मामला सामने आया है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने रानी तरई थाने में पदस्थ आरक्षक नवनीत कलसी को सस्पेंड कर दिया है।

नवनीत कलसी पर आरोप है कि उसने जूठा बहाना बनाकर छुट्टी ली जिसके बाद शहर में झगड़ा किया और लोगों से मारपीट की। खुर्सीपार पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

यह कार्रवाई छावनी-पाटन सीएसपी हरीश पाटिल की रिपोर्ट पर की गई है। सीएसपी पाटिल ने बताया कि नवनीत कलसी मूलतः पुलिस लाइन में तैनात था, मौखिक आदेश पर रानी तरई थाने में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी।

लेकिन दीपावली के दौरान बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेकर अपने घर खुर्सीपार चला आया था। 3 नवंबर को मातर त्योहार के दौरान शहर में भीड़-भाड़ थी, तभी सीएसपी को जानकारी मिली कि डबरापारा ओवर ब्रिज के नीचे कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं, जिससे जाम लग गया है।

सीएसपी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान नवनीत कलसी, जो शराब के नशे में था, वहां आया और पुलिसकर्मी से डंडा छीनकर झगड़ रहे लोगों पर हमला करने लगा।

सीएसपी ने उसे फटकारते हुए पूछा कि वह किस हैसियत से डंडा छीनकर मारपीट कर रहा है। नवनीत ने जवाब दिया कि वह दुर्ग पुलिस का आरक्षक है और छुट्टी पर है। इस पर सीएसपी ने गुस्से में कहा कि छुट्टी पर रहकर भी ऐसी हरकतें करने पर उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके बाद नवनीत मौके से फरार हो गया।

अगले दिन, 4 नवंबर को नवनीत कलसी ने एक दंपती से भी मारपीट की। दंपती डभरापारा ब्रिज के पास खड़े थे, जब टीआई अंबर भारद्वाज ने उन्हें सलाह दी कि सुनसान जगह पर खड़ा होना सुरक्षित नहीं है।

जैसे ही टीआई वहां से गए, नवनीत कलसी ने शराब के नशे में दंपती को धमकाना शुरू कर दिया। जब दंपती ने इसका विरोध किया, तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन पर हमला कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी हरीश पाटिल ने खुर्सीपार थाना प्रभारी से मामले की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद दुर्ग एसपी जीतेन्द्र शुक्ला ने 9 नवंबर को आरक्षक नवनीत कलसी को सस्पेंड कर दिया।

यह मामला यह सिद्ध करता है कि कानून का पालन न करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button