ब्रेकिंग
जुए के अड्डों पर पुलिस की दबिश, 48 जुआरियों पर कार्रवाई; नगदी और ताश की गड्डियां बरामद ललित चंद्राकर के जन्मोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की टीम ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, बांटी खुशिया... जुए के अड्डों पर दुर्ग पुलिस की दबिश, ₹83,410 नकद और 12 ताश की गड्डियां जब्त कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल के पिता सीताराम बाकलीवाल का निधन, दुर्ग में शोक की लहर न्यायालय परिसर में पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ, आम नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को एक ह... न्यू सेंस मार्केटिंग सर्विसेज ने धनतेरस पर लॉन्च किया 'प्रेस मीडिया पोर्टल', मीडिया संस्थानों को मिल... बाउंड ओवर की शर्तें तोड़ीं तो जाना पड़ा जेल, छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई! स्काउट्स गाइड्स द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर मिट्टी का दिया वितरण बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों...
व्यापर

Gold Rate Today: 10 दिसंबर को सोना सस्ता, चांदी में उछाल—देखें ताज़ा रेट

नई दिल्ली | देश में सोना-चांदी की कीमतों में जारी उछाल ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। चांदी आज यानी 10 दिसंबर को अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी ₹7,457 बढ़कर ₹1,86,350 प्रति किलोग्राम हो गई। कल इसका भाव ₹1,78,893 था। साल की शुरुआत से अब तक चांदी ₹1,00,333 महंगी हो चुकी है।

सोना भी छू रहा नए रिकॉर्ड

  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 था।
    • वर्तमान में इसकी कीमत बढ़कर ₹1,28,090 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
    • यानी, 2024 में सोना ₹51,928 महंगा हुआ है।

अनुमान: इस साल सोना ₹1.35 लाख और चांदी ₹2 लाख पार कर सकती है

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि
• वैश्विक स्तर पर जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ा है, जिससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है।
• डिमांड लगातार मजबूत है, इसलिए अनुमान है कि

  • सोना ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
  • चांदी ₹2,00,000 प्रति किलो का स्तर छू सकती है।

10 दिनों में चांदी की तेजी (रुपए/किलोग्राम)

तारीख चांदी का भाव
1 दिसंबर ₹1,75,180
2 दिसंबर ₹1,74,650
3 दिसंबर ₹1,78,684
4 दिसंबर ₹1,76,625
5 दिसंबर ₹1,79,025
8 दिसंबर ₹1,79,088
9 दिसंबर ₹1,78,893
10 दिसंबर ₹1,86,350 (ऑल टाइम हाई)

नोट: – 6-7 दिसंबर को बाजार साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button