ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़

प्रशिक्षण में लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए 35 व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस

बेमेतरा। जिले के प्रशिक्षण संस्थान डाइट में इस वर्ष को शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। डाइट ने हर स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

संचालक एससीईआरटी के निर्देशा पर पहली बार हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के व्याख्याताओं का विषय पर आधारित प्रशिक्षण संस्थान में तीन-तीन दिवस के लिए आयोजित किया गया।

यह प्राचार्य जे के घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया। प्रथम चरण का प्रशिक्षण ऑफलाइन विषय गणित और भौतिक का 19 से 21 नवंबर तक किया गया था। द्वितीय चरण का जीव विज्ञान और रसायन शास्त्र विषय का प्रशिक्षण 28 से 30 नवंबर तक किया गया था।

एससीईआरटी रायपुर के निर्देशा पर सभी व्याख्याताओं को इस प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य था। इसके बावजूद जिले के 35 व्याख्याताओं ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया।

प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे ने निर्देश दिया कि, जो व्याख्याता इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे है उनकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचित करें।

35 अनुपस्थित व्याख्याताओं की सूची जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा को प्रेषित किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बहुत से प्रतिभागी तो दो दिन अनुपस्थित रहे।

तो ज्यादातर पहले दिन उपस्थिति दर्ज करा कर बांकी दो दिन नदारत रहे। कई प्रशिक्षणार्थी तो अंतिम दिन गायब रहे। कई प्रतिभागी तो बाकायदा स्कूल से कार्य मुक्त हुए, लेकिन वह प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। ऐसे सभी लापरवाह और गैर जिम्मेदार व्याख्याताओं को जिला शिक्षा अधिकारी  के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है।

इस मौके पर पीयूष जैन भनसुली, टिकेश्वर लाल साहू ठेलका, संजय वर्मा नरी, बिरेंद्र कुमार टंडन आनंदगांव, शैलबाला साहू भटगांव, महेश कुमार साहू देवकर, वीरेंद्र कुमार शर्मा बालसमुंद, अशोक कुमार निर्मलकर बालसमुंद, सरिता भारती बावा मोहतरा,

मनोज कुमार साहू सेजेस कठिया, उपेंद्र कुमार वर्मा हरडुवा, अंजूलता साहू सेजेस बेमेतरा, खोमेंद्र कुमार सिन्हा बनरांका, अर्चना साहू रांका, भौतिक शास्त्र विषय में हिरेंद्र कुमार साहू सेजेस बेमेतरा, अचला मिश्रा लोलेसरा, उत्तम राम चंदेल परपोड़ी, जीवविज्ञान विषय में सूर्य प्रकाश साहू खिलोरा,

करुणा चौहान केहका, योगेंद्र कुमार वर्मा सोढ़, प्रतिमा कमल सेन सेजेस नांदघाट, घनश्याम घृतलहरे बिलई, रीता शर्मा बेलगांव, श्यामचरण दिवाकर गोढ़ी कला, दुर्गा प्रसाद सोनी नरी, पुष्पा लहरे अंधियार खोर,

रामकृष्ण साहू बाबा मोहतरा, राखी ठाकुर भरदा कला, रसायन शास्त्र विषय में दुर्गेश्वरी साहू थान खमरिया, पुष्प लता साहू कन्या बेरला, करुणा मांझी भिंभौरी, स्नेहा लता नांदघाट, जान्हवी तिवारी चेचानमेटा, जितेंद्र पात्रे टेमरी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button