ब्रेकिंग
नागपंचमी पर मठपारा मैदान में अखाड़ों का जलवा, 5 हजार दर्शकों ने देखा शानदार प्रदर्शन महिला पर बैटरी के केमिकल से हमला, बातचीत बंद करने से नाराज आरोपी गिरफ्तार शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध घूम रहीं 7 महिलाओं पर कार्रवाई, पुलिस ने की पूछताछ कोटगुल के जंगल में कसीनो स्टाइल जुआ अड्डे पर छापा, 34 लोग हिरासत में; 1.50 करोड़ से ज्यादा का माल जब... दुर्ग में महिला पर एसिड अटैक, दो बच्चों को भी लगी चोटें; आरोपी फरार वर्तमान समय में स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं अपितु राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही, हमारा कर्... भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी... जशपुर ने खोया अपना कलमकार: वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा जी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक सोनकर समाज दुर्गराज ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण,
छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप लोहा चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹52,500 का सामान जब्त

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) परिसर में दीवार फांदकर स्क्रैप लोहा चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 52,500 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की ओर से थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि 30 जून की रात करीब 8 बजे भिलाई स्टील प्लांट के केनाल गेट के पास बिना नंबर की स्कूटी से दो युवक लगभग 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन चोरी कर ले जा रहे थे।

सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो स्कूटी के पीछे बैठा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि चालक को चोरी के माल सहित मौके पर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान सोनू नायक (25) निवासी सेक्टर-5, भिलाई के रूप में बताई। उसने अपने साथियों के साथ भिलाई स्टील प्लांट की दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश कर स्क्रैप लोहा चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके आधार पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 220 किलोग्राम स्क्रैप आयरन, एक स्कूटी और विवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 52,500 रुपये आंकी गई है। मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र दीप उर्फ पुष्पा (32), निवासी सेक्टर-5, उड़िया बस्ती, भिलाई को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आर्थिक लाभ कमाने की नीयत से भिलाई स्टील प्लांट परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैप लोहा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, उपनिरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू तथा आरक्षक रोशन भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button