ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने चन्द्रशेखर आजाद स्कूल में समाधान पेटी का अवलोकन कर आवेदन प्रक्रिया का जायजा लिये

दुर्ग| दुर्ग संभाग के आयुक्त  एस.एन. राठौर और कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने आज सुशासन तिहार के प्रथम चरण में नगर निगम दुर्ग अंतर्गत शासकीय चन्द्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नया पारा में रखी गई

समाधान पेटी का अवलोकन किये। उन्होंने यहां पर आवेदन लेने के लिए नियुक्त कर्मचारियों से आवेदन प्रारूप एवं लोगों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लिये। इस अवसर पर दुर्ग नगर निगम के आयुक्त  सुमीत अग्रवाल और एसडीएम  हरवंश सिंह मिरी साथ थे।

ज्ञात हो कि सुशासन तिहार के प्रथम चरण में जिले में सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में 08 से 11 अप्रैल तक प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों की समस्या संबंधी आवेदन लिये जाएंगे। जिले के जनपद कार्यालय दुर्ग, धमधा एवं पाटन तथा सभी नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय में समाधान पेटी रखी गई है।

इसके अलावा कलेक्टोरेट कार्यालय, सभी एसडीएम कार्यालय और सभी तहसील कार्यालय में भी समाधान पेटी रखी गई है।

नगर निगम दुर्ग में 06, रिसाली में 04, भिलाई-3 चरौदा में 03 एवं भिलाई में 06 स्थानों पर समाधान पेटी रखी गई है। उक्त समाधान पेटी में नागरिक निःसंदेह अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button