ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

शौचालय मरम्मत में लीपा पोती पर नाराज हुई आयुक्त

रिसाली |  पुरैना वार्ड 40 में चल रहे शौचालय मरम्मत कार्य का आयुक्त मोनिका वर्मा ने निरीक्षण की। उन्होंने लीपा पोती कार्य और शिकायत मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर पहले गुणवत्ता देखे इसके बाद ही बिल प्रस्तुत करे।

नगर पालिक निगम मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पुरैना के तीन वार्डो का आयुक्त मोनिका वर्मा ने निरीक्षण की। इस दौरान नागरिकों ने शिकायत की कि मरम्मत कार्य करने वाले ठेकेदार गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहा है। गिरते प्लास्टर के ऊपर रंग रोगन किया है।

इसी तरह सीट को भी नहीं बदल रहा है। छत के ऊपर स्टाल किए वाटर टैंक में ओवर फ्लो पाइप नहीं होने की वजह से छत में पानी जमा होकर सीपेज कर रहा है। निरीक्षण के दौरान मौके पर सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।

एस.एल.आर.एम. की देखी व्यवस्था

सार्वजनिक शौचालय देखने के बाद आयुक्त मोनिका वर्मा अधिकारियों के साथ कचरा पृथक्करण केन्द्र पहुंची। उन्होंने बिना देरी किए एस.एल.आर.एम. में असमाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने जाली लगाने के निर्देश दिए। वहीं नए पीट में गीला कचरा डाल खाद बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने कहा। आयुक्त ने स्वच्छता दीदी को मास्क लगाकर कचरा छाटने कहा।

निर्माण कार्य 15 फरवरी तक

इस दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यो की अधिकारी माॅनिटरिंग करे। 15 फरवरी तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण कर अभियंता प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।

प्रस्ताव शासन को भेजे

आयुक्त मोनिका वर्मा मुक्तिधाम भी देखने पहुंची। उन्होंने मुक्तिधाम में केवल 2 प्लेटफार्म देख प्लेटफार्म को बढ़ाने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने शेड को मरम्मत कर अलग से लकड़ी रखने कक्ष बनाने प्रस्ताव शासन को भेजने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button