ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

कार्ययोजना बनाकर की जा रही है उद्यानों की साफ-सफाई

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत स्थित उद्यानों का कार्ययोजना बनाकर की जा रही है साफ-सफाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 उद्यान है, जिसका संधारण एवं रखरखाव उद्यान विभाग के श्रमिक लगाकर कराया जाता है।

सभी उद्यानों में फलदार, फूलदार, छायादार पौधे, फूलो की क्यारी, खेल सामग्री एवं घूमने के लिए पाथवे भी बनाया गया है।

जहां प्रतिदिन आस-पास के वरिष्ठ नागरिक टहलने एवं बच्चे खेलने आते रहते है। उनकी सुविधा को देखते हुए उद्यानों की साफ-सफाई कराई जा रही है।

नगर निगम भिलाई के उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू प्रतिदिन उद्यानों की माॅनिटरिंग करते है।

जिन उद्यानों के घाॅस, किनारे के पेड़ बड़े हो जाते है डाली इधर-उधर फैल जाते है उसे श्रमिकों की टीम लगाकर कटाई-छटाई कराया जाता है।

जिससे आने वाले नागरिको एवं बच्चो को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

निगम के पाॅचो जोन क्षेत्र में उद्यान बनाया गया है, जहां पर आवश्यकतानुसार श्रमिक लगाकर साफ-सफाई कराया जा रहा है।

साथ ही पौधो एवं क्यारी में पानी की सिंचाई, खाद इत्यादि डालकर पौधो को हरा-भरा रखा जा रहा है।

रोड के बीच बने डिवाइडरो में टेंकर के माध्यम से पानी की सिंचाई भी कराई जा रही है, जिससे सभी पेड़-पौधे जीवित रहे।

नगर निगम भिलाई द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उद्यानों में टहलने घूमने आने वाले सभी नागरिकों एवं बच्चों से  यह भी अनुरोध है कि गार्डन में फूल पौधों को नुकसान ना पहुंचाएं,

किसी प्रकार का गंदगी न करें, कोई दूसरा करता है तो उसे भी  रोकने का प्रयास करें। इससे हमारा गार्डन और खूबसूरत रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button