ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

चला प्रशासन का बुलडोजर, वन भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया जरूरी कदम

अंबिकापुर। जिले के ग्राम चोरखा कछार में शनिवार को वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर आज प्रशासन ने 39 अतिक्रमित मकानों पर बुलडोजर चला दिया।

इस कार्रवाई के दौरान 500 से अधिक पुलिस जवानों, वन विभाग और राजस्व अमले की भारी मौजूदगी रही, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

जानकारी के अनुसार, वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर घर बनाए गए थे, जिनके खिलाफ वन विभाग ने पहले ही कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किया था।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस अभियान को लेकर स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शासन पहले नोटिस और मौका देता है, लेकिन यदि कब्जा नहीं हटाया जाता तो कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प रह जाती है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों से आमजन को कई तरह की समस्याएं होती हैं, इसलिए ऐसे अतिक्रमणों को हटाना जरूरी है।

प्रदेश के रायगढ़, अंबिकापुर सहित कई जिलों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसे लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button