ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
बालोद

पिरामल फाउंडेशन की सराहनीय पहल: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में नवागांव की सफलता

बालोद | पिरामल फाउंडेशन की सराहनीय कदम – 24-09-2024 को ग्राम पंचायत दरबारी नवागांव,जिला बालोद को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु केंद्रीय तथा राज्य पिरामल टीम द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को सफल बनाने में सरपंच व ग्रामवासियों के योगदान की सराहना करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया,साथ ही बालोद जिला के अंतर्गत एकलव्य आवासीय विद्यालय डोंडी में शिक्षको एवम छात्र छात्राओं को राज्य कार्यक्रम प्रबंधक(पिरामल) फैजल रजा खान सर द्वारा टीबी जागरुकता सत्र में टीबी बीमारी की गंभीरता को सांप सीढ़ी जैसे रोचक खेल के माध्यम से बहुत ही रोचक तरीके से समझाया गया |

छात्र – छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया,तथा टीबी मुक्त भारत अभियान में सहभागीता हेतु शपथ दिलाया गया, जिले के ग्राम पंचायत अडजाल के आश्रित ग्राम जम्ही के आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम स्वास्थ्य एवम पोषण दिवस के अवसर पर उपस्थित हितग्राहियों को स्वास्थ – पोषण विषय के साथ टीबी तथा अन्य गंभीर बीमारियों की जानकारी व बचाव पर प्रशिक्षित किया गया। पिरामल टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुवरबोड हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर प्रदान किया किया गया, ग्राम पंचायत गिधाली परंपरागत आयुर्वेद उपचारकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए पारम्परिक चिकित्सा पद्धति की समाज में उपयोगिता एवम उपचारकर्ताओं की टीबी मुक्त भारत अभियान में सहभागिता विषय पर विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप पिरामल फाउंडेशन से  – भरत सर, डॉ.अभिषेक गुप्ता सर,फैजल खान, दिग्विजय सिंह,  सुधांशु,  अभिनव,  लिलेश्वर कुमा , मिथलेश कुमार देशमुख, गांधी फैलोशिप से अमन, पूजा, एवम छत्तीसगढ़ टीबी मुक्त फाउंडेशन की ओर से डूमन सिन्हा, कु . मधु बघेल उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button