ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
राजनांदगांव

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला, मौके पर तीनों की मौत

राजनांदगांव  | राजनांदगांव जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। युवक बाइक से दूर जाकर गिरे, जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मामला घुमका थाना क्षेत्र के मुरमुंदा तिराहा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में भुवन यादव (30), तुलेश्वर यादव (26) और नारद यादव (30) शामिल है। तीनों मुरमुंडा गांव के रहने वाले थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की हड्डियां तक चकनाचूर हो गईं।

तेज रफ्तार ट्रक बेमेतरा की ओर से आ रहा था, जैसे ही मुरमुंदा तिराहा के पास पहुंचा, बाइक सवारों को रौंद दिया। तीनों की लाशें टुकड़ों में बंट गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को एंबुलेंस के जरिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज मर्चुरी भेजा गया। शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद आज उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button