ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

शादी समारोह में विवाद के बाद मारपीट, युवक घायल अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। शादी कार्यक्रम के दौरान फटाका फोड़ने की बात पर डीजे संचालक एवं उसके साथी ने युवक पर चाकू से वार कर दिया वहीं दूसरे पक्ष ने भी डीजे संचालक एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। दोनों ही पक्ष की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5)के तहत काउंटर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक रामनगर उरला में विजय गुप्ता के लड़के विशाल गुप्ता की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। 30 जनवरी को विशाल गुप्ता की बारात प्रस्थान करते समय रात लगभग 10:30 बजे फटाका फोड़ने के दौरान डीजे संचालक अनिकेत रामटेके एवं उसके साथी साहिल सोक्कर निवासी बीडी़ कॉलोनी उरला के द्वारा विवाद किया गया।

इसके बाद गुप्ता परिवार द्वारा समझाइश पर मामले को शांत किया गया। अनिकेत रामटेके व साहिल सोक्कर भी वहां से घर चले गए। कुछ देर बाद अपने दोस्त के साथ वापस आए और विशु गुप्ता के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से विधु गुप्ता के पेट में वार कर दिया।

इससे विशु गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि विशु गुप्ता के परिवार वालों ने भी अनिकेत रामटेके एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही डी जे को भी मोहन नगर पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही कर रही है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button