ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर कसारीडीह बोरसी भाजपा का मंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न 10 से 15 अगस्त तक चरणबद्ध कार्यक्रम होंगे घर घर झंडा लगाने का आव्हान….

दुर्ग |आजादी के 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मानने भाजपा ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह पूर्व तैयारी प्रारंभ कर दी है और 10 अगस्त से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक तिरंगा यात्रा,घर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए है|

इसी परिपेक्ष्य में तैयारी को लेकर भाजपा ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में जिले के सभी मंडलों में आज मंडल स्तरीय बैठक आयोजित किया गया जिसमे कसारीडीह बोरसी मंडल की बैठक में जिला भाजपा प्रवक्ता व तिरंगा अभियान के मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन की प्रमुख उपस्थित व मण्डल अध्यक्ष कौशल साहू की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत घर घर तिरंगा लगाने व पूरे मंडल में शक्ति केंद्र स्तर तक तिरंगा यात्रा रैली निकालने का निर्णय लिया गया पदमनाभपुर स्थित बाफना मंगलम में आयोजित बैठक में अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पार्षद साजन जोसफ,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

ईस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए में जिला प्रवक्ता एवं कार्यक्रम मंडल प्रभारी श्री दिनेश देवांगन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के अंदर घुसकर पहलगाम हमले का बदला लेने बाद पूरे देश में भारतीयों का मनोबल ऊंचा है इसलिए ईस वर्ष स्वाधीनता दिवस के पूर्व बीजेपी ने पूरे देश में गांव से लेकर शहर तक तिरंगा अभियान चलाकर सेना का शौर्य गाथा बताने आजादी का जश्न जोर शोर मनाने कार्यक्रम तय किया है

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में देश की सामरिक शक्तियां का लोहा पूरी दुनिया मानने लगी है इसलिए ईस वर्ष स्वाधीनता दिवस तक पूरे एक सप्ताह घर घर तिरंगा लगाकर तथा मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी तथा जनता की भी सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जाएगी और इसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में मजबूती से तैयारी करे बैठक में मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने कहा कि कसारीडीह बोरसी मंडल के सभी 14 वार्डो में घर घर तिरंगा लगाया जाएगा इसके लिए आम जनता को भी जोड़ा जाएगा और भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएग|

बैठक में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत दुबे,  प्रीति दुबे, महामंत्री भूपेंद्र साहू ,तिरंगा यात्रा संयोजक जितेंद्र कुमार साहू, सहसंयोजक  कल्पना जांगड़े गुलशन साहू (पार्षद 52)  हीरौंदी चंदानिया (पार्षद 54) महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  झरना वर्मा ,महामंत्री प्रीति साहू,युवा मोर्चा महामंत्री प्रांजल भारद्वाज,मंडल मंत्री  सरस्वती साहू, शैल देशमुख,डॉ भारतीय साहू, बिंदु भुवाल, रामखिलावन साहू, सुरेन्द्र साहू,कोषाध्यक्ष ऋषिकेश गुप्ता, कार्यालय मंत्री रामनबिजपुरिया,मिडिया प्रभारी पीयूष मालवीय, आईटी सेल प्रभारी  ललेश्वरीसाहू,संजय शुक्ला, दुष्यंत साहू, ताम्रध्वज यादव,विवेक सिन्हा,  जयंती साहू,जमील खान, महेन्द्र कुमार चोपडा,अनिकेत यादव, चन्दन साहू, कमलेश सिंह राजपूत, अजय गोस्वामी,अमर सिंह यादव,अनिल मार्कण्डे, कन्हाई पाल, राहुल दीक्षित, ओमेश्वर प्रसाद सिन्हा, मनोहर यादव, उमेश गायकवाड़, दिनेश देवांगन, धनराज साहू,प्रेम,  सुमन वर्मा, प्रीति राजपूत, सरस्वती शर्मा,  यशोदा साहू, तोषण साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button