ब्रेकिंग
एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर्स डे, चेयरमैन संजय तिवारी ने किया सम्मान सावधान! छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीक... बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जेसीआई रायपुर मेडिको सिटी का भव्य आयोजन, राज्यपाल रमेन डेका ने 100 वरिष्ठ... CM TODAY: सहकारिता, संवाद और महिला सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस, जानें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरा ... सामाजिक सेवा के लिए मेघगंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख को डॉक्टरेट की मानद उपाधि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के पालन को लेकर दुर्ग निगम सख्त, बल्क वेस्ट जनरेटरों की हुई अहम बैठक,
छत्तीसगढ़दुर्ग

हाईकोर्ट से मेयर और 32 पार्षदों को झटका, भिलाई निगम आयुक्त के खिलाफ याचिका खारिज

दुर्ग: भिलाई नगर निगम से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मेयर और 32 पार्षदों को राहत देने से इनकार करते हुए निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल बहुमत के आधार पर वैधानिक प्रक्रिया और कानून की अनदेखी नहीं की जा सकती।

मामला 25 मार्च को आयोजित भिलाई नगर निगम की विशेष बजट बैठक से जुड़ा है। मेयर और पार्षदों का दावा था कि बैठक में तीन-चौथाई से अधिक बहुमत से निगम आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन राज्य सरकार ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि संबंधित बैठक विशेष रूप से बजट पारित करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी और उसके एजेंडे में निगम आयुक्त को हटाने का कोई प्रस्ताव शामिल नहीं था। अदालत ने कहा कि किसी विशेष बैठक में केवल उन्हीं विषयों पर चर्चा और निर्णय लिया जा सकता है, जो पहले से निर्धारित एजेंडे का हिस्सा हों।

इन्हीं तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने बजट बैठक में पारित आयुक्त को हटाने संबंधी प्रस्ताव को कानूनी रूप से वैध नहीं माना और मेयर सहित 32 पार्षदों की याचिका खारिज कर दी।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद भिलाई नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस मामले में राज्य सरकार या याचिकाकर्ताओं की ओर से आगे की कानूनी रणनीति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button