ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
दुर्ग

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन: भाजपा रिसाली मंडल के कार्यकर्ताओं को आमंत्रण

भिलाई। भारतीय लोकतंत्र को और अधिक प्रभावशाली, सशक्त और मितव्ययी बनाने की दिशा में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation, One Election) की अवधारणा को लेकर देशव्यापी अभियान जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में दुर्ग लोकसभा स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम मंगलवार, 27 मई 2025 को दोपहर 3:30 बजे से कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के महत्व, चुनौतियों और संभावनाओं पर गहन विमर्श करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल जी, दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय ललित चंद्राकर जी, तथा मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल के मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू ने मंडल के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, बूथ अध्यक्षों एवं उनकी टीम, पार्षदों, छाया पार्षदों, पूर्व पार्षदों तथा वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button