ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

प्राणघातक हमला करने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता

दुर्ग  | प्रार्थिया स्नेहा चौबे, वैशाली नगर दुर्ग ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदक प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 21.05.2025 को रात्रि में प्रार्थिया और इनके पति प्रदीप चौबे घर पर थे कि रात्रि करीबन 10.30 बजे के आसपास शुभम यादव प्रार्थिया के पति को फोन करके घर के सामने बुलाया

और पैसे की लेन देन की बात को लेकर प्रार्थिया के पति प्रदीप चौबे को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा शुभम यादव के साथ दीपक नेपाली और राजा थे जिनके द्वारा मिलकर प्रार्थिया के पति प्रदीप चौबे को हाथ मुक्का लात से मारे और शुभम यादव द्वारा प्रार्थिया के पति को जान से मारने की नियत से गले को जोर से दबा रहा था और सिर को जोर जोर से दीवार में मार रहा था|

प्रार्थिया को लगा कि ये लोग प्रार्थिया की पति को जान से मार देंगे तब प्रार्थिया द्वारा बीच बचाव में आई तो प्रार्थिया और इनके पति को जान से मार डालने की धमकी देने लगे और वही खड़े़ रहे|

इन तीनों को राम प्यारे (शुभम यादव का चाचा) ने भेजा था तीनों ही घर के सामने खड़े़ थे जो पुलिस को देखकर भाग गये । रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-142/2025 धारा 296, 115(2) 351(3), 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपीगणों की पतासाजी की जा रही थी । आरोपी शुभम यादव के सकुनत पर उपस्थित होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरेापी शुभम यादव के घर पहुॅचकर घेंराबदी कर आरोपी शुभम यादव को पकड़कर थाना वैशाली नगर लाया गया।

आरोपी शुभम यादव से अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी शुभम यादव को 22.05.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया । अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।

गिरफ्तार आरोपी – शुभम यादव, वैशाली नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button