ब्रेकिंग
महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि... ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 48 घंटे में पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा लगातार बारिश से परेशान हैं? हमें भेजें अपने इलाके की तस्वीर सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच क... बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा नगरोथान योजना से शहर में सड़क, नाला एवं जल अधोसंरचना के कार्यों को गति 45.12 करोड़ रुपये से अधिक के ... लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता…
छत्तीसगढ़दुर्ग

बोरसीभाठा वार्ड क्रमांक 50 में आधी रात ग्रामीणों का आशियाना तोड़ा गया, पीड़ितों की गुहार पर पहुंचे अरुण वोरा

दुर्ग। बोरसीभाठा वार्ड क्रमांक 50 में आधी रात गरीब ग्रामीणों के आशियाने तोड़े जाने का मामला सामने आया। घर टूटने के बाद परिवारों में भय और चिंता का माहौल है। पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें रातों में डर सताता है, वे चैन से सो नहीं पा रहे हैं। बारिश के मौसम में सिर छुपाने के लिए घर नहीं बचा है और छोटे-छोटे बच्चों की जिंदगी भी संकट में पड़ गई है।

बोरसीभाठा वार्ड क्रमांक 50 में आधी रात ग्रामीणों के आशियाने तोड़े जाने के मामले को लेकर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा की और मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।

ग्रामीणों की समस्या सुनने पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रभावित परिवारों को राहत और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, प्रदेश महामंत्री खेल विभाग रमेश (पप्पू) श्रीवास्तव, शरीफ खान एवं विकास यादव, प्रदेश सचिव (अ.जा.) सुधीर चंदेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button