ब्रेकिंग
बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि... ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 48 घंटे में पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा लगातार बारिश से परेशान हैं? हमें भेजें अपने इलाके की तस्वीर सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच क... बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा
छत्तीसगढ़

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 27 जिलों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

रायपुर, 24 जून 2026। प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। दंतेवाड़ा के रास्ते 22 जून को प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 घंटे के भीतर छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच गया। रायपुर समेत कई जिलों में हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के कुछ हिस्सों में भी जल्द मानसून के पहुंचने की संभावना है। विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहने के संकेत दिए हैं।

तापमान में आई गिरावट

बारिश के बाद प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बिलासपुर में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

कई जिलों में अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। डौंडी और नांगर में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि मैनपुर और धमतरी में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बस्तर, कांकेर, गरियाबंद, राजनांदगांव और जगदलपुर सहित कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

27 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है।

ऑरेंज अलर्ट कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर समेत 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

मानसून की रफ्तार तेज होने के साथ ही छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा के संकेत मिल रहे हैं। अच्छी बारिश से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button