ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई

शराब व्यापार मे पैसे लगाने पर अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर 4199000 रुपये की ठगी

 भिलाई नगर | प्रार्थी शशिधर पाण्डेय पिता एम. पी. पाण्डेय सेक्टर 02 भिलाई द्वारा दिनांक 18.07.2024 को थाना भिलाई नगर उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमे अनावेदक सतीश शुक्ला एवं सचिन शुक्ला एससीसीटी. नेहरु नगर भोपाल मध्यप्रदेश के द्वारा शराब व्यापार मे पैसा लगाने पर अधिक मुनाफा देने के लिये अपने  विश्वास मे लेकर प्रार्थी से 4199000 रुपये लेकर पैसा वापस नही करने एवं व्यापार के मुनाफा के संबंध मे कोई जानकारी नही देकर धोखाधड़ी किया है |

जिसकी लिखित शिकायत पत्र पर थाना भिलाई नगर मे अपराध क्रमांक 313/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि. 66 डी आईटी एक्त का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है | प्रकरण की गंभीरता को ध्यान मे रखकर जिला दुर्ग  पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश पर  सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं  सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे थाना भिलाई नगर पुलिस की टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया था |

सतीश शुक्ला पिता रामनाथ शुक्ला उम्र 48 साल  2.  सचिन शुक्ला पिता सतीश शुक्ला उम्र 25 साल साकिनान  ग्राम आमानौडिया तहसील सिरमोर थाना सिरमोर जिला रीवा मध्यप्रदेश , वर्तमान पता क्वा. नं. डी 405 सागर ग्रीन हिल्स कोलार रोड भोपाल मध्यप्रदेश को जिला रायसेन से हिरासत मे लेकर थाना लाया जिससे पुछताछ करने पर प्रार्थी के साथ लेनदेन करना स्वीकार करने पर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button