ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में दल्ली राजहरा निवासी रामविलास को मिला नया जीवन “हार्ट की हुई सफलतापूर्वक सर्जरी “

रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में बालोद जिले के दल्लीराजरा निवासी  रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है।  पाठक को इस वर्ष जून माह की शुरूआत में अचानक से हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा उन्हें हार्ट अटैक के बेहतर इलाज हेतु रायपुर स्थित एम्स में रिफर किया गया। एम्स में उनके स्वास्थ्य जाँच के पश्चात् डाक्टरों ने उनके हार्ट की सर्जरी कराने तथा सर्जरी में लगभग 05 लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई।

रामविलास पाठक के पुत्र  रजनीश कुमार ने बताया कि हम सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। हार्ट सर्जरी की लागत लगभग 05 लाख रुपये आने की जानकारी मिलने पर हम पिताजी की सर्जरी का खर्च वहन नही कर सकते थे। हमारे परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी, कि अब कभी हमारे पिताजी स्वस्थ्य हो पाएंगे।  रजनीश कुमार ने बताया कि ऐसे विकट परिस्थिति में हमें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली और पिता के हार्ट की सर्जरी संभव होने की उम्मीद की एक किरण नजर आई।

हमने रायपुर एम्स के डाक्टर द्वारा इलाज में आने वाले खर्च का प्रस्ताव बनवाया और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निवास पहुँचकर उनसे इलाज हेतु मदद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। हमारे द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा पिताजी की हार्ट की सर्जरी हेतु कुल 05 लाख 29 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई।

जिसके पश्चात् हमारे पिता  रामविलास पाठक के हार्ट की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। सर्जरी पश्चात् अब हमारे पिताजी अपने घर आ चुके हैं। वे पहले की तरह सामान्य जीवन खुशी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं। हमारा परिवार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है, उनके सुशासन में यह संभव हो पाया है कि उम्मीद छोड़ चुके हमारे संयुक्त परिवार में  एक पति, पिता और दादा  रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button