ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक

दुर्ग  | विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग व्दारा सभाकक्ष कलेक्टरेट कार्यालय में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना / चौकी प्रभारी की बैठक ली गयी । बैठक में आगामी गणेशोत्सव त्यौहार पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया,पंडाल के संबंध में नियम बताए गए।

त्रिनयन एप का अधिक उपयोग करने एवं नया सीसीटीवी कैमरा जोडने हेतु दिशा-निर्देश दिया गया तथा अधिक से अधिक लोगों को सीसीटीवी लगवाने जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

लंबित अपराधों की समीक्षा कर नियमानुसार नियत समय पर इनका निराकरण किए जाने हेतु थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।  एन.डी.पी.एस. एक्ट. के तहत कार्यवाही करने तथा जप्त मादक प्रदार्थ का नष्टीकरण शीघ्र कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जुओं सट्टा पर अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

रात्रि 11.00 बजे के बाद खुले दुकानों को बंद कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्र के कबाड़ियों का गैंग हिस्ट्रीसीट खोलने, अधिक से अधिक नगरानी व गुण्डा बदमाश की फाइल तैयार करने, बॉण्ड ओवर की कार्यवाही करने एवं उल्लंघन करने पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । रात्रि एवं प्रातः अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाये जाने हेतु अबकारी एक्ट की कार्यवाही करने तथा 15 अगस्त के पूर्व प्रकरण का निराकरण करने निर्देशित किया गया। सभी थाना / चौकी क्षेत्र में बीट का विभाजन कर प्रत्येक बीट में तैनात पुलिस बल की जानकारी भेजने बताया गया ।

मीटिंग में  सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग,  पद्म तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई. यू.सी.ए.डब्ल्यू. दुर्ग,  हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग,  सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी,  सदानंद विंध्यराज, उप पुलिस अर्ध यातायात,  हेम प्रकाश नायक उप पुलिस अधीक्षक,  अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक काईम,  अनुप लकड़ा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के साथ-साथ जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button