ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

जनता की सुनवाई अब तय दिन पर: 18 फरवरी से हर बुधवार कलेक्टर जनदर्शन

दुर्ग। आम नागरिकों की सुविधा और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्टर जनसुनवाई के आयोजन दिवस में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब यह कार्यक्रम सोमवार के स्थान पर सप्ताह के मध्य में आयोजित किया जाएगा।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न विभागीय अधिकारियों के लगातार क्षेत्रीय दौरे और शासकीय बैठकों के चलते पूर्व निर्धारित दिवस पर जनसुनवाई संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 से कलेक्टर जनदर्शन प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाएगा।

नई समय-सारणी के अनुसार, जनदर्शन का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान जिले के नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

जिला प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित दिन और समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दें, ताकि त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button