ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

मठपारा दुर्ग में कोसरिया यादव युवा समाज के सम्मान समारोह में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग। कोसरिया यादव युवा समाज, मठपारा दुर्ग द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर समाजजनों ने पुष्पगुच्छ एवं शाल-फल भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने समाज के भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

 

उन्होंने कहा कि उन्हें समाज का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है।

 

यादव ने समाज के लोगों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से नारी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकती है। आज भी समाज शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है, ऐसे में हर परिवार को अपने बच्चों—विशेषकर बेटियों—को अवश्य पढ़ाना चाहिए।

मंत्री यादव ने उपस्थित जनों को शासन की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उन्नति से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी तथा इनका लाभ लेकर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया। युवा समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर समाज और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में सभापति श्याम शर्मा, पार्षद नरेंद्र बंजारे,  द्वारिका साहू, गोविन्द देवांगन, कुलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, कमल देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, लोकेश यादव, पुन्नाराम यादव, नारायण यादव, अरुण यादव, ईश्वर यादव, गणेशराम यादव, सुरेश यादव, पवन यादव, दादू अहीर, डॉ. मनोज यादव, किशोर यादव, सुखदेव यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित जनसमूह और उमंग-उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button