ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

अयान ख्वाजा ने इंडिया ओपन नेशनल 2025 में 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में गोल्ड जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

रायपुर/देहरादून|  छत्तीसगढ़ के होनहार शूटर अयान ख्वाजा ने ऑल इंडिया ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। अयान ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक अर्जित किए और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया।

अयान ख्वाजा रायपुर के सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल होम के निवासी हैं। उनके पिता श्री अफरोज ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग से जुड़े हुए हैं। देहरादून में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच अयान ने अपने अद्भुत निशानेबाज़ी कौशल से बाज़ी मारी।

इस सफलता के पीछे भिलाई के प्रसिद्ध शूटिंग कोच नीरज निखिल साइमन का विशेष योगदान रहा। महज दो माह के सीमित प्रशिक्षण में उन्होंने अयान को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। यह लगातार तीसरी बार है जब कोच नीरज निखिल साइमन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

खेल भावना और कड़ी मेहनत की मिसाल

अयान की यह जीत न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह सफलता राज्य में निशानेबाज़ी जैसे खेलों को नया प्रोत्साहन देगी और युवा प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button