ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

होटल अल्का पैलेस के गार्डन में मारपीट, धारदार वस्तु से हमला

दुर्ग। होटल अल्का पैलेस के गार्डन में पाइप से पानी डाल रहे प्रार्थी के साथ आरोपी एवं उसकी मां ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। वहीं आरोपी ने प्रार्थी पर धारदार वस्तु से वार कर दिया, इससे प्रार्थी को चोटे आई।

प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296,3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी उज्जवल पांडे वार्ड नंबर 3 चंडी चौक नरेंद्र बंजारे पार्षद के घर के सामने रहने वाला है और वह होटल अल्का पैलेस स्टेशन रोड दुर्ग में रूम सर्विस का काम करता है।

20 जनवरी की शाम 4:15 बजे वह होटल अल्का पैलेस के गार्डन में पाइप से पानी डाल रहा था। गार्डन के बाउंड्री से बाहर पानी चला गया था।बाउंड्री से ही लगे मकान में रहने वाले पंकज साहू ने मेरे घर की ओर पानी आ रहा है कह कर गाली-गलौज किया।

इस पर प्रार्थी गार्डन से बाहर निकाल कर घर के सामने और बोला कि तुम मुझे गाली-गलौज क्यों कर रहे हो। इस पर आरोपी पंकज साहू गुस्से में आकर जान से मारने की धमकी देकर घर के अंदर से चाकू जैसा धारदार वस्तु लाया और प्रार्थी पर वार कर दिया।

इससे प्रार्थी के हाथ, हथेली में चोटे आई वहीं आरोपी पंकज साहू की मां ने भी हाथ मुक्के से प्रार्थी के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button