ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
भिलाई

हाई मास्क लाइट से जगमगाया दुर्गा पंडाल, भक्तों की आस्था और उत्साह में लगा चार चांद

रिसाली। हाई मास्क लाइट से तालपुरी बी ब्लाॅक का दुर्गा पंडाल जगमगा गया। क्लब हाऊस परिसर में बने गार्डन में हाइ मास्क को स्टाल किया गया है। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बटन दबाकर हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है। पूरा देश माता की अराधना कर रहे है। यह 9 दिन अराधना के साथ-साथ उत्सव का है। हम सब एक दूसरे के लिए मंगल कामना करते है। हम सब पर माता की कृपा बने रहे। विधायक ने कहा कि पार्षद के प्रयास से यहां पर हाई मास्क लाइट लगा है। शारदीय नवरात्र में परिसर जगमगा उठा है। ऐसा ही प्रकाश हम सब के जीवन में बना रहे। उन्होंने कहा कि समय के साथ और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य संपूर्ण क्षेत्र में होगा। इस अवसर पर पार्षद सविता ढवस, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे, महामंत्री राजू जंघेल समेत बड़ी संख्या में तालपुरी के नागरिक उपस्थित थे।

नागरिकों ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ ग्रामीण क्षेत्र एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का सम्मान किया गया। पार्षद सविता ढवस व नागरिकों ने शाॅल, श्रीफल देकर सम्मान किया। इसके पहले दुर्ग ग्रामीण विधायक माता की आरती में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button