ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

परीक्षा केंद्र के बाहर से चोरी हुई एक्टिवा बरामद, स्कूटी बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी को बेचने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की होंडा एक्टिवा बरामद कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रियंका निषाद, निवासी ग्राम चोंगीखपरी जिला बेमेतरा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 30 मई 2026 को डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जे.आर.डी. स्कूल दुर्ग आई थीं। उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा (सीजी 07 सीएस 3289) स्कूल के गेट के पास खड़ी की थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद लौटने पर स्कूटी वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बस स्टैंड दुर्ग के पास चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक एम. जोशी (39 वर्ष) निवासी एचआईजी, सेक्टर-06, देवेंद्र नगर, रायपुर बताया। स्कूटी के संबंध में पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसने 30 मई को जे.आर.डी. स्कूल के पास से उक्त एक्टिवा चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 सीएस 3289 बरामद कर जब्त कर ली। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button