ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

वैशाली नगर पुलिस ने जानलेवा हमले के 4 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सभी जेल भेजे गए

भिलाई। वैशाली नगर थाना पुलिस ने हत्या की नियत से बेसबॉल बैट, डंडा और रॉड से हमला करने वाले चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्रकरण में पूर्व में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी थी।

प्रार्थिया प्रीतम कौर (उम्र 50 वर्ष, निवासी कैम्प-1 छावनी) ने 15 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा पर पुरानी रंजिश के चलते राकेश उर्फ छोटा भांचा, केश भुरू और उनके साथियों द्वारा बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाकर बेसबॉल बैट, डंडा और रॉड से जानलेवा हमला किया गया। इस पर पुलिस ने धारा 109, 61(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी।

प्रकरण में आरोपी हेमंत कुमार ठाकुर को 19 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं शेष फरार आरोपियों की लगातार तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घरों में छिपे हुए हैं। तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राकेश साहू (32 वर्ष), केश कुमार साहू (28 वर्ष), मयंक कोसले (24 वर्ष) और प्रदीप कश्यप (23 वर्ष) सभी निवासी कैम्प-1 छावनी को धर दबोचा।

पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया। चारों को विधिवत गिरफ्तार कर 29 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में वैशाली नगर पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button