ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

नेवई पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 1.40 लाख का मशरूका बरामद

 भिलाई/दुर्ग। थाना नेवई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद किया है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार 500 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

मामला 25-26 अगस्त की रात का है, जब प्रगति नगर रिसाली, जैन मंदिर रोड स्थित जयदीप सिंह के मकान में चोरी हुई थी। घर के मालिक उस समय केरल गए हुए थे। लौटने पर परिजनों ने देखा कि पीछे के किचन की कुंडी टूटी हुई है और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा है। जांच में पाया गया कि घर से 60 हजार रुपये नकद, दो तोला सोने की चैन, एक मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर की सूचना पर संदेही तेजेश्वर जांगड़े उर्फ चिंटू निवासी ग्राम धनोरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने चोरी की वारदात अपने साथी ठमेश्वर साहू उर्फ रवि के साथ मिलकर करना स्वीकार किया। तेजेश्वर के बयान के आधार पर पुलिस ने 80 हजार की सोने की चैन, 8 हजार के चांदी के सिक्के, 1,500 रुपये की चांदी की बिछिया, करीब 1,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एक्टिवा (कीमत 50,000 रुपये) बरामद की।

थाना नेवई प्रभारी उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक महावीर, आरक्षक लोकेश सलाम एवं रवि बिसाई की इस कार्यवाही में विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी तेजेश्वर जांगड़े के खिलाफ अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 331(4), 305ए बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। फरार आरोपी ठमेश्वर साहू की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button