ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

ईद मिलादुन्नबी जुलूस के बाद मोहसिने आज़म मिशन ने दिखाई अनूठी मिसाल

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्रान्तर्गत पुराना बस स्टैंड से इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन संपन्न होने के बाद आमतौर पर सड़कों पर कचरा व अव्यवस्था देखी जाती है, लेकिन इस बार दृश्य बिल्कुल अलग था।

जुलूस समाप्त होते ही मोहसिने आज़म मिशन के युवाओं ने तत्काल सफाई अभियान शुरू कर दिया। जुलूस के दौरान सड़कों पर फैले प्लास्टिक, कागज, पत्तल आदि कचरे को युवाओं ने श्रमदान कर पूरी तरह साफ कर दिया। उनके इस प्रयास से न केवल स्थल स्वच्छ हुआ बल्कि नागरिकों में सकारात्मक संदेश भी गया।

स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने युवाओं के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं। आमतौर पर लोग कचरा फैलाते हैं, लेकिन उसे उठाने की जिम्मेदारी बहुत कम लोग लेते हैं। मोहसिने आज़म मिशन ने यह कार्य कर एक आदर्श स्थापित किया है।

नगर निगम महापौर  अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल ,प्रभारी नीलेश अग्रवाल सहित अधिकारियों ने भी इस पहल को ‘स्वच्छता के प्रति समाज को प्रेरित करने वाला कार्य’ बताया। महापौर एवं आयुक्त का कहना है कि अगर हर आयोजन के बाद लोग इसी तरह जिम्मेदारी निभाएं तो शहर की सुंदरता और स्वच्छता को नया आयाम मिलेगा।

मोहसिने आज़म मिशन के युवाओं ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि समाज का हर व्यक्ति आगे बढ़कर ऐसे प्रयासों में शामिल हो, तभी वास्तव में ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button